चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के सरडीहा पंचायत के सरडीहा, पानिबांका गांव में संकीर्तन के लिए कमिटी के सदस्य जुटे हुए है. यह इस क्षेत्र के लोगों की आस्था का केंद्र है. 9 मई से हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा. कमेटी के सदस्यों ने बताया कि 9 मई को गंधाधिवास हरि नाम संकीर्तन आरंभ होगा. संकीर्तन के अंतिम दिन 13 मई को दधि उत्सव और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम होगा.सदस्यों ने बताया कि उक्त चौबीस प्रहरी अखंड व्यापी हरिनाम संकीर्तन में प्रतिदिन पश्चिम बंगाल, और झारखंड की महिला और पुरुष संकीर्तन मंडलियों द्वारा संकीर्तन प्रस्तुत किया जाएगा एवं अंतिम दिन रात को लीला कीर्तन पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध कलाकार द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा.(नीचे भी पढ़े)
कमेटी के सदस्य लोकेश राणा, स्वपन दास,पिंटू चंद,जयंत राणा, रतिलाल राणा, चंडी राणा, सत्य नायेक, विमल महाकुड, यदुनाथ नायेक, शेखर माईति , नंदन माईति, अशोक राणा,किशोर कुमार राणा, रोबिन राणा, ऋषिकेश गिरी, पुलिन राणा, कमलेश घटवारी, सुब्रत राऊत, संदीप महाकुड, घनश्याम गिरि, गोलक राणा, अपु राणा, बापी राज राणा, अरूप राणा, सुमन दास, अमरेंद्र पैड़ा समेत अन्य सदस्य संकीर्तन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं.







