बहरागोड़ा: बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के बहरागोड़ा और चाकुलिया थाना क्षेत्र में अवैध लॉटरी का खेल धड़ल्ले से चल रहा है. अवैध लॉटरी बिक्रेता सरेआम बाजारों में लॉटरी का टिकट बेचकर मलामाल हो रहें हैं. परंतु प्रशासन इस गोरखधंधा से अंजान है. लॉटरी के कारोबार प्रशासन की अनदेखी के कारण क्षेत्र में खुब फल फूल रहा है और इस धंधे के चपेट में क्षेत्र के बेरोजगार युवक और मजदूर वर्ग के लोग आ रहे हैं. मजदूर दिनभर की मेहनत मजदूरी का एक भाग कम समय में ज्यादा रूपए पाने की लालच में लॉटरी की खरीद कर दिन प्रतिदिन बर्बाद हो रहें हैं. (नीचे भी पढ़े)
वहीं लॉटरी बिक्रेता दिन प्रतिदिन मालामाल हो रहे हैं. बाजार क्षेत्रों में आखिर किसके संरक्षण में अवैध लॉटरी का खेल फल फूल रहा है यह लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. विदित हो कि विगत दिनों भाजपा के एक नेता द्वारा क्षेत्र में अवैध लॉटरी बिक्री होने का भंडाफोड़ भी किया था. इसके बावजूद भी प्रशासन चुप क्यों हैं और पुनः क्षेत्र में किस तरह अवैध लॉटरी बिक्रेता बेधड़क लॉटरी के बिक्री कर रहे हैं यह क्षेत्र में एक प्रश्न बनकर रह गया है.







