चाकुलिया: चाकुलिया के लघु उद्योग संघ ने शुक्रवार को खड़गपुर डिवीजन के डीआरएम को मांग पत्र मेल के माध्यम से भेजकर चाकुलिया के नयाबाजार से स्टेशन जाने वाली सड़क निर्माण 40 फीट चौड़ा करने और सड़क के दोनों तरफ नाली निर्माण कराने की मांग की है. संघ द्वारा भेजे गए मांग पत्र में कहा है की उक्त सड़क मार्ग प्रखंड के आमलागोड़ा गांव से जुड़ती है और इस मार्ग से प्रतिनिधि कई व्यवसायिक वाहन का आवागमन होता है. (नीचे भी पढ़े)
कहा की आमलागोड़ा गांव जानेवाली सड़क किनारे कई गांव और कल कारखाने अवस्थित है. कहा की सड़क निर्माण 40 फीट चौड़ा होने से सड़क किनारे मकान बनाकर रह रहे लोगों को सहुलियत होगी. वहीं सड़क दुर्घटना पर भी अंकुश लगेगा. इस संबंध में संघ के सचिव दीपक झुनझुनवाला ने बताया कि इस संबंध में संघ ने सांसद विद्युत वरण महतो और चेंबर ऑफ कॉमर्स को भी मेल के माध्यम से मांगपत्र भेजकर उचित पहल करने की मांग की है.



