पोटका : प्रखंड के हल्दीपोखर में स्थित नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव गुरुवार को धूमधाम के साथ मनाया गया .आयोजित समारोह में विद्यालय के छात्र छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक नृत्य एवं नाटकों की प्रस्तुति की जिस पर उपस्थित अतिथियों एवं दर्शकों ने जमकर सराहना की .कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संस्था के अध्यक्ष एम के झा,विशिष्ट अतिथि समाजसेवी डॉ आनन्द शर्मा,आदि उपस्थित थे. इस दौरान अतिथियों एवं अभिभावकों द्वारा विद्यालय के सर्वश्रेष्ठ छात्रों के बीच पुरस्कार भी वितरण किया गया. (नीचे भी पढे)

समारोह को संबोधित करते मुख्य अतिथि एमके झा ने कहा कि उनकी यह संस्था इस क्षेत्र में एक छोटे से विद्यालय के साथ शुरू किया गया था जो कि आज एक वृहद रूप ले चुका है, इसमें इस क्षेत्र के ग्रामीणों का एक बहुत ही बड़ा योगदान है . उन्होंने कहा कि इस विद्यालय में छात्रों को बेहतर शिक्षा के अलावे खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों की भी बेहतर शिक्षा दी जाती है. आज का यह सांस्कृतिक कार्यक्रम इसका बेहतर उदाहरण है जिसमे छात्रों ने जबरदस्त प्रस्तुति दी. (नीचे भी पढे)

उनकी कहा कि उनकी संस्था शिक्षा के साथ साथ कोल्हान में चिकित्सा व्यवस्था को भी मजबूत कर रही है इसको लेकर आदित्यपुर में 950 बेड का अस्पताल खोला गया है, जिसमे कुल 300 डॉक्टर अपनी सेवा दे रहे है. धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के प्राचार्य अवधेश कुमार झा ने दिया. इस अवसर पर जिला पार्षद सविता सरदार, मनोज सरदार, चुनचुन भूटिया, सविता झा,अमृता कुमारी समेत विद्यालय के तमाम शिक्षक शिक्षिका उपस्थित थी .







