चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए इन दिनों साल पेड़ के जंगल रोजगार का श्रोत बना हुआ है. रोजाना साल जंगल में दर्जनों महिला और पुरूष जंगल में प्रवेश कर साल पेड़ से झड़े फूल को चुनकर उससे एकत्रित साल बीज को बेचकर रोजगार प्राप्त कर रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में रोजगार की कमी है जिस कारण गांव के ग्रामीण गांव से सटे साल जंगल में जाकर साल पेड़ के बीज एकत्रित कर रोजगार कर रहे हैं. (नीचे भी पढ़े)
कहा की बीज 25 रूपये प्रति किलो की दर से बेचकर रोजगार प्राप्त कर रहे हैं. ग्रामीणों ने बताया कि दिनभर जंगल में साल पेड़ से झड़े सुखे फूल को चुकर बोरियों में भरकर घर लाते हैं और फूल से बीज को अलग कर सुखाकर घर पर ही किसी व्यापारी को 25 रूपये किलो की दर से बेचकर आमदनी करते हैं. कहा की साल के बीज से तेल और औषधि बनाया जाता है.:







