गालूडीह: गालूडीह में महुलिया मौजा अंतर्गत खाता सं 287, प्लॉट सं 90 में कुल रकबा 79 डिसमिल जमीन को लेकर गालूडीह निवासी बनमाली महतो और जमशेदपुर निवासी राजकिशोर साहू दो पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है. मापी के लिए सीमांकन को लेकर प्रथम पक्ष राजकिशोर साहू ने गालूडीह थाना में शिकायत दर्ज कर न्याय की गुहार लगायी थी. बुधवार को सीआई सुरेश राम, एसआई अजय बागे, मिथिलेश कुमार मौर्या की उपस्थिति में सरकारी अमीन सुरेश रजक द्वारा जमीन की मापी की गयी. (नीचे भी पढ़े)
इस दौरान पुलिस बल भी तैनात रही. बनमाली महतो ने बताया कि महुलिया मौजा में 2 एकड़ 77 डिसमिल, 4 एकड़ 63 डिसमिल और 27 डिसमिल जमीन है. बाउंड्री निर्माण की जमीन मेरा रैयती जमीन है. नेशनल हाईवे निर्माण के समय दोनों की जमीन गयी है. राज किशोर साहू की जमीन आगे थी और मेरा जमीन पीछे. राजकिशोर की पूरी जमीन एनएचएआई द्वारा अधिग्रहण कर लिया गया है. वहीं, राजकिशोर का कहना है कि 2019 में उनकी पत्नी किरण देवी के नाम पर 49 डिसमिल जमीन खरीदी थी. बनमाली महतो की 30 डिसमिल जमीन है. 30 डिसमिल में से 15 डिसमिल एनएचएआई द्वारा अधिग्रहण कर लिया गया है. इसके लिए एनएचएआई द्वारा बनमाली महतो को 3 लाख 69 हजार रुपये भुगतान भी किया गया है.



