चाकुलिया: चाकुलिया थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर गांव में नदी किनारे संचालित देशी शराब भट्टी को बुधवार को चाकुलिया की पुलिस ने ध्वस्त कर दिया है. इस संबंध में थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि गांव के नदी किनारे देशी शराब भट्टी संचालित होने का गुप्त सूचना मिली थी जिसपर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भट्टी को ध्वस्त कर दिया है. (नीचे भी पढ़े)
उन्होंने बताया कि पुलिस की आने की सूचना पाकर भट्टी संचालित अज्ञात व्यक्ति वहां से भागने में सफल रहा. श्री कुमार ने बताया कि पुलिस ने 22 प्लास्टिक ड्रम में भर कर रखा गया लगभग 500 केजी जावा महुआ को बहा दिया गया है और भट्टी में शराब निर्माता में प्रयुक्त बर्तन को नष्ट कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि 5 लीटर देशी शराब को जप्त कर अग्रिम कार्रवाई हेतु उत्पाद विभाग को प्रतिवेदन भेजा गया है.



