पोटका : कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर मुख्य बाजार में ग्रामीणों ने सोमवार को दो मोटरसाइकिल चोर को पकड़ कोवाली पुलिस को सुपुर्द कर दिया है. मिली जानकारी अनुसार तेंतला निवासी अनील सरदार का होंडा स्पेंलडर शनिवार हल्दीपोखर साप्ताहिक हाट से चोरी हो गया था. बाइक चोरी की लिखित सूचना कोवाली थाना को दिया गया. इधर सोमवार को चोरी गए बाईक का नंबर प्लेट हटाकर दो व्यक्ति हल्दीपोखर पहुंचे. (नीचे भी पढ़े)
इस दौरान बाइक मालिक व उसके दोस्तों ने बाईक पहचान कर बाइक सवार को रोककर बाईक का कागजात दिखाने को कहा तो वह गाड़ी का कोई कागज़ नहीं दिखा सका. घटना की सूचना हल्दीपोखर टीओपी को दिया गया. ग्रामीणों ने बाईक और बाईक सवार दो व्यक्ति को पुलिस को सुपुर्द कर दिया. पकड़ाए दोनो संदिग्ध बाइक चोर को कोवाली थाना में पुलिस पूछताछ कर रही है. पुलिस को एक ने अपना नाम कौशिक गोप गांव जुड़ी बताया है. पकड़ाए दोनों व्यक्ति नशे में थे.







