बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में कल शाम से शुरू हुई मूसलाधार बारिश रातभर और आज भी बारिश जारी है. लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है. क्षेत्र में कई सड़क भी काफी बुरी और जर्जर अवस्था में है, जिसके कारण जान जोखिम में डालकर ग्रामीण सड़क पर जमें पानी में जरूरी काम से आने जाने पर मजबुर है. मुख्य सड़क खंडामौदा एनएच 49 से भागाखुली तक, जिला परिषद बस टर्मिनल से गांडानाटा तक, एनएच 18 से जयपुरा,जुगडीहा होते हूए बंगाल सीमा तक, चड़कमारा गांव से मधुआबेड़ा होते हुए बामडोल चौक तक की सड़क काफी जर्जर. सड़क पर कई छोटे बड़े गड्ढे उभर आए है और बारिश के कारण सड़क पर जलजमाव हो गया है. (नीचे भी पढ़े)
जिससे होकर प्रतिदिन सैकड़ो ग्रामीण पैदल,बाइक से या साइकिल से चलते हैं, परंतु बारिश के कारण सड़क पर भरे पानी में आवागमन के लिए लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. इसी सड़क से होकर प्रतिदिन क्षेत्र के विद्यार्थी अपनी पढ़ाई करने के लिए बहरागोड़ा,चौरंगी, जयपुरा,गांडानाटा जाते हैं, इसके साथ ही कर्मचारी एवं मजदूर भी इसी सड़क से होकर ड्यूटी करने जाते हैं. लोगों ने कहा कि सड़क जर्जर होने के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. स्थानीय लोगों को कहना हैबरसात के दिनों में इस मार्ग पर पैदल चलना भी दूभर हो गया है. स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को प्रतिदिन भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. ग्रामीणों ने कहा की उक्त सड़क की मरम्मत कराने की मांग वर्षो से कर रहे हैं परंतु इस दिशा में अबतक किसी ने भी पहल नहीं किया है जिससे लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है.








