बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के गुहियापाल स्थित ज्योति सती पहाड़ी आश्रम सज-धज कर तैयार हो गया है. यह पहाड़ी इस क्षेत्र के लोगों की आस्था का केंद्र है. मकर संक्रांति के अवसर पर 17 जनवरी से हरि नाम संकीर्तन एवं मेले का आयोजन किया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)
कमेटी के सदस्यों ने बताया कि 16 जनवरी को अधिवास होगा, जबकि 17 जनवरी से हरि नाम संकीर्तन आरंभ होगा. हर रोज दोपहर 3:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक महिला संकीर्तन मंडली द्वारा संकीर्तन किया जाएगा. संकीर्तन के अंतिम दिन 22 जनवरी को दधि उत्सव और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम होगा. सदस्यों ने बताया कि उक्त पंचरात्र व्यापी अखंड हरिनाम संकीर्तन में प्रतिदिन पश्चिम बंगाल, ओड़िशा और झारखंड की महिला और पुरुष संकीर्तन मंडलियों द्वारा संकीर्तन प्रस्तुत किया जाएगा. इस अवसर पर यहां मेले का भी आयोजन किया गया है. कमेटी के उपदेष्टा सत्यवान महाकुड़, अध्यक्ष अनंत महाकुड़, उपाध्यक्ष रबीन महाकुड़, सचिव शशधर उपाध्याय,रूद्र प्रताप बेरा, कोषाध्यक्ष कमल लोचन बेरा, वासव चन्द्र नायक, सपन साहू, निर्मेलेंदु बेरा, संजय साहू समेत अन्य सदस्य मेले की तैयारियों में जुटे हुए हैं.




