गालूडीह: धोखाधड़ी कर जमीन बेचने व लाखों रुपए गबन करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ रविवार को गालूडीह थाना में मामला दर्ज हुआ है. मामला चोड़िन्दा पंचायत के बड़बिल गांव निवासी काली पदो भकत ने दर्ज करवाई है. काली पदो भकत ने बताया कि जमशेदपुर शंकोसाई निवासी गौरी शंकर आचार्य ने पहले पावर ऑफ अटॉर्नी लिया. (नीचे भी पढ़े)
मेरे जमीन को बिकवा कर मुझे पूरे पैसे देने का आश्वासन दिया. अब उक्त जमीन को गौरी शंकर आचार्य ने सुभाष कुमार, चन्दना कुमारी, मीनू भट्टाचार्य, संजय कुमार सिंह, शारदा कुमारी और मंजू पांडेय के साथ षड्यंत्र रचकर लगभग एक सौ डिसमिल जमीन को मुझे धोखे में रखकर बेच दिया. जमीन को बेचकर एक करोड़ रुपये गबन कर लिया है. (नीचे भी पढ़े)
मुझे एक रुपया भी नहीं दिया गया है. जबकि पावर ऑफ अटॉर्नी में जमीन बेचकर पूरे पैसे मुझे देने का उल्लेख है. वहीं, उन्होंने कहा कि मामले को लेकर जिला उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम, वरीय पुलिस अधीक्षक जमशेदपुर और अंचल अधिकारी घाटशिला से भी शिकायत की जाएगी.




