चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की बेंद पंचायत में लैम्पस भवन निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास बहरागोड़ा के विधायक समीर कुमार मोहंती ने नारियल फोड़कर किया. इस अवसर पर विधायक ने कहा कि लैम्पस भवन के निर्माण से क्षेत्र के किसानों और स्थानीय लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और कृषि से जुड़े कार्यों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी. यह भवन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण होगा. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं और आने वाले समय में भी जनहित से जुड़े ऐसे कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी. कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख धनंजय करूणामय, जिला परिषद सदस्य धरित्री महतो, जगन्नाथ महतो, साहेबराम मांडी, शिवचरण हांसदा, निर्मल महतो, राहुल महतो, कृति महतो, अमीर पोलाई, मिथुन कर समेत अन्य उपस्थित थे.




