जादूगोड़ा: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि उपेन्द्रनाथ ने श्राद्धकर्म में आर्थिक सहयोग किया. इधर सूखा राशन व आर्थिक मदद पाकर पीड़ित परिवार का चेहरे खिल उठे. विदित हो कि पोटका विधान सभा के चागंरिया निवासी बयार सिंह भूमिज का निधन बीते दिनों निधन हो गया था. (नीचे भी पढ़े)
इधर बुधवार को भाजपा नेता उपेंद्र सरदार ने उनके घर पहुंचे व पीड़ित परिवार से मिलकर शोक व्यक्त किया. वही श्राद्धकर्म के लिए सूखा राशन एवं आर्थिक सहयोग प्रदान किया. इस मौके पर भाजपा नेता उपेंद्रनाथ सरदार के साथ रमेश भूमिज ,मिठु भूमिज, सुशांख भूमिज गौरी, रायसिंग व बाबूलाल भूमिज मौजूद थे.




