
घाटशिला : घाटशिला के पूर्व विधायक सह पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू के मार्गदर्शन और सहमति के बाद सोमवार को इंदिरा युवा कल्याण केंद्र की नई कमेटी का गठन किया गया है. इसकी जानकारी देते हुए कॉल्टू चक्रवर्ती ने बताया कि नई कमेटी में मुख्य संरक्षक डॉ प्रदीप कुमार बलमुचू को बनाया गया है, जबकि अध्यक्ष सनत चक्रवर्ती उर्फ काल्टू चक्रवर्ती, सचिव सत्यजीत सीट , कोषाध्यक्ष गोपाल शर्मा को बनाया गया है. इसके अलावा अजय दे, विश्वनाथ कालिंदी, जगमोहन शर्मा, प्रकाश रॉय, मुचिराम माझी, शेख अशरफ को कमेटी का सदस्य बनाया गया है.





