बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुड़िया गांव के पंचायत भवन के सामने लगा ट्रांसफॉर्मर विगत दिनों जल गया था. ट्रांसफॉर्मर जलने से ग्रामीणों को गर्मी में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. ग्रामीणों ने मुखिया राम मुर्मू को इसकी जानकारी दी और ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराने की मांग की. मुखिया ने तत्काल सांसद विद्युत वरण महतो से संपर्क कर ग्रामीणों की समस्या से अवगत कराया. सांसद श्री महतो ने त्वरित पहल करते हुए विभाग से संपर्क कर ट्रांसफॉर्मर बदलने का निर्देश दिया. (नीचे भी पढ़ें)
जिसपर विभाग ने आज ट्रांसफ़ॉर्मर बदल कर नया 25 केवीए ट्रांसफार्मर ग्रामीणों को उपलब्ध करवाया. जिसका उद्घाटन मुखिया राम मुर्मू ने नारियल फोड़ कर किया. नये ट्रांसफॉर्मर मिलने की खुशी में ग्रामीणों ने सांसद के प्रति आभार जताया. मौके पर मुखिया राम मुर्मु, गुरुचरण दे, राहुल, टुनीया बारिक, अनुप दास, गिड्डू पिनुवा, दिनेश, सुरकुनू पलाइ, प्रिंस राय, पापू गिरि, बडा़बाबु राना, रोहीत राना समेत अन्य उपस्थित थे.





