
चाकुलियाः चाकुलिया प्रखंड कार्यालय से सटे लैम्पस परिसर में बुधवार को विधायक समीर महंती ने धान क्रय केंद्र का उदघाटन किया. विधायक समीर महंती ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के विकास के प्रति कृत संकल्पित है. कहा कि क्षेत्र के किसान बिचौलिया के चंगुल में ना आकर खुद रजिस्ट्रेशन कर केन्द्र में सरकारी दर पर अपनी धान निर्धारित दर पर बेचकर लाभान्वित हो. कहा कि सरकार द्वारा केन्द्र खोलने का मुख्य उद्देश्य किसानों को लाभ पहुंचाना है. किसान केन्द्र पहुंचकर धान बेचकर सरकार की प्रयास को सार्थक करें. (नीचे भी पढे)
कहा कि सरकार किसानों से 2050 रूपए की दर से प्रति क्विंटल धान की खरीद कर रही है. किसान केन्द्र में धान बेचकर लाभ अर्जित करें. इस अवसर पर बीडीओ देवलाल उरांव, सीओ जयवंती देवगम, बीसीओ बंसत राय, जिला परिषद सदस्य जगन्नाथ महतो, रविन्द्र नाथ मिश्रा, अक्षय महंती, सांसद प्रतिनिधि पार्थो महतो, राकेश महंती, देवाशीष दास, गणेश दत्त, प्रदीप मल्लिक, महादेव मल्लिक, विशाल बारिक, राजा बारिक, मिठू दास, सोमबारी सोरेन समेत अन्य उपस्थित थे. (नीचे भी पढे)
धान क्रय केंद्र पर सीसीटीवी और सूचना बोर्ड ना पाकर भड़केः धान क्रय केंद्र का उदघाटन करने पहुंचे विधायक समीर महंती ने धान क्रय केंद्र पर सीसीटीवी कैमरा और सूचना बोर्ड ना पाकर भड़क उठे. उन्होंने बीसीओ को फटकार लगाते हुए कहा कि जल्द से जल्द केन्द्र परिसर में सीसीटीवी कैमरा और सूचना बोर्ड लगवायें ताकि बिचौलिया हावी ना हो सके और लोगों को केन्द्र में धान की क्रय संबंधित पूर्ण जानकारी मिल सके.(नीचे भी पढे)
विधायक ने कहा कि उनकी टीम हर धान क्रय केंद्र पर निगरानी करेंगे कुछ भी गड़बड़ी पाई गई तो वे संबंधित पदाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करेंगे. कहा कि वे किसी भी हाल में सरकार की बदनामी बर्दाश्त नहीं करेंगे. इस अवसर पर बीसीओ ने विधायक को आश्वस्त किया कि जल्द ही केंन्द्र पर बोर्ड और सीसीटीवी कैमरा लगवायेंगे.






