बहरागोड़ा: बहरागोड़ा के बरसोल थाना क्षेत्र में प्रभारी जिला परिवहन पदाधिकारी के द्वारा वाहन जांच के दौरान बिना परमिट चलने वाली एक यात्री बस को जब्त किया गया. इससे बस मालिकों में हड़कंप मचा है. मिली जानकारी के अनुसार रुटीन चेकिंग के दौरान बंशीधर नामक निजी यात्री बस को जब्त कर विभागीय स्तर कार्रवाई की गयी है. (नीचे भी पढ़ें)
प्रभारी जिला परिवहन पदाधिकारी के अनुसार बंशीधर नामक बस (डब्ल्यूबी-49-0282) पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर से बहरागोड़ा तक चलाई जा रही थी. इसमें जांच के दौरान परमिट नहीं पाया गया एवं अन्य दस्तावेजों में भी भारी खामियां पाई गयी. बस को जब्त कर थाना में रखा गया है.



