गालूडीह : गालूडीह पुलिस ने रविवार को पोक्सो एक्ट के फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया. मिली जानकारी के अनुसार, वारंटी एमजीएम थाना क्षेत्र निवासी सनातन हेंब्रम ने गालूडीह थाना क्षेत्र में मामा घर में रह रही एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया था. इसके बाद से वह फरार चल रहा था. सनातन हेंब्रम कुंचिया गांव के पास किराये के मकान में रह रहा था. गुप्त सूचना पर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.




