बहरागोड़ा : रविवार सुबह को बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 49 पर कलियाडिंगा फ्लाइओवर के समीप कोलकाता से टाटा जा रहे 407 मालवाहक वाहन के अज्ञात वाहन में पीछे से जाकर टक्करा जाने से वाहन का चालक संजय राम तथा सहचालक जितेंद्र झा बुरी तरह से घायल हो गए. मिली जानकारी के अनुसार कोलकाता से कोरियर का माल लेकर टाटानगर की ओर जा रहे थे, तभी सामने चल रहे अज्ञात टैंकर के अचानक ब्रेक लेने से 407 वाहन के चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और उनका वाहन टैंकर से जा टकराया जिससे 407 के चालक और सहचालक केबिन में फंस गए. (नीचे भी पढ़ें)

वहीं मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने त्वरित पहल करते हुए कड़ी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को बाहर निकाला एवं राष्ट्रीय राजमार्ग के एंबुलेंस द्वारा बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के पश्चात दोनों की स्थिति को गंभीर देखते हुए उच्च चिकित्सा के लिए रेफर कर दिया गया.




