नरवा पहाड़ : मुख्यमंत्री ग्रामीण सुदृढ़ीकरण योजना मद से स्वीकृत करोड़ो की सड़क शिलान्यास के एक साल बाद भी कुमार मूढ़ी से गाजीडीह तक की सड़क अटकी हुई है. इधर मुसावनी प्रखंड प्रमुख राम देव राम ने मामले को संज्ञान लेते हुए ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल जमशेदपुर को चेतावनी दी है कि इस सड़क का निर्माण कार्य जल्द शुरू करने अन्यथा जादूगोड़ा – मुसावनी सड़क जाम करने की चेतावनी दी है. इस बाबत मुसावनी प्रखंड प्रमुख राम देव हेंब्रम ने कहा कि बीते छह अप्रैल 2025 को जादूगोड़ा -मुसावनी मुख्य सड़क किनारे स्थित कुमीर मूढ़ी से गाजीडीह तक सड़क का शिलान्यास झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री दिवगत राम दास सोरेन द्वारा की गई थी लेकिन एक साल गुजर जाने के बाद भी सड़क अधूरी व जर्जर है. (नीचे भी पढ़ें)

पत्थर बाहर निकल गए है. संवेदक द्वारा कई जगहों पर गड्ढे खोद दिए गए है. पानी होते ही गढ्ढे में पानी भर जाने से ग्रामीणों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है. उन्होंने ग्रामीण कार्य प्रमंडल जमशेदपुर से इस सड़क की जल्द निर्माण करने की मांग उठाई है अन्यथा मुसावनी – जादूगोड़ा मुख्य सड़क को जाम करने की चेतावनी दी है. जिसकी सूचना घाटशिला अनुमंडल पदाधिकारी को सौंपी गई है.







