चाकुलिया: चाकुलिया मनोहर लाल प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में गुरूवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के निर्देश पर विद्यालय के विद्यार्थियों के बीच कैरम टेलेंट प्रतियोगिता आयोजित की गयी. विदित हो कि विद्यालय स्तर के बाद चयनित विद्यार्थी प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे. फिर जिला स्तरीय और अंत में राज्य स्तरीय कैरम टेलेंट प्रतियोगिता का आयोजन विभाग के निर्देशानुसार किया जायेगा, जिसमें चयनित विद्यार्थी भाग लेंगे. इस प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थी, 17 वर्ष और 19 वर्ष ग्रुप में छात्र -छात्राओं का अलग अलग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. विद्यालय स्तर के प्रतियोगिता को सफल बनाने में प्रधानाचार्य सुभाष चन्द्र महतो, बहादुर हांसदा,कुमारी चिंतामणी, जूही कुमारी, गौतम मंडल, पुरूषोत्तम आनंद, राकेश रजक समेत अन्य शिक्षकों ने अहम भूमिका निभाई.



