जादूगोड़ा : शेफर्ड इंग्लिश मीडियम स्कूल का तीन दिवसीय खेल महोत्सव का शुभारंभ बुधवार को हुआ. स्कूल के संस्थापक मुद्रिका शर्मा ने कॉपी बैलेंसिंग रेस को हरि झंडी दिखाकर तीन दिवसीय खेल महोत्सव का उद्घाटन किया. इस दौरान बच्चों के बीच कई प्रतियोगिता आयोजित की गयी, जहां कॉपी बैलेंसिंग रेस प्रतियोगिता ने खूब वाह वाही लूटी और बच्चों ने भी इस खेल का आनंद उठाया. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि सह विद्यालय के संस्थापक मुद्रिका शर्मा ने पढ़ाई के साथ साथ खेल को भी अहम माना. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में प्रतियोगिता के प्रति सोच बढ़ता है व बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है.



