जादूगोड़ा : जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के भाटीन पंचायत भवन में झारखंड क्रांतिकारी महिला समिति की सोमवार को बैठक हुई. इधर इस बैठक में झारखंड कार्यकारी महिला समिति की कोल्हान प्रमंडलीय महिला कमिटी का सर्वसम्मति से गठन किया गया. इस नयी कमिटी में पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष बनी भाटीन गांव की सरस्वती मुर्म व सचिव ललिता टोप्पो चुनी गयी. इसके अतिरिक्त दो उपाध्यक्ष बाजों मुर्मू, लक्ष्मी हेंब्रम, सचिव ललिता टोपनो, सह सचिव पार्वती हांसदा, कोषाध्यक्ष आलोवती माझी को बनाया गया. यह चुनाव महिला समिति के राज्यस्तरीय प्रदेश अध्यक्ष सरिता कुमारी, उपाध्यक्ष सुतापा सारंगी (अधिवक्ता बोकारो) सचिव प्रतिभा देवी, झारखंड क्रांतिकारी मजदूर यूनियन के केंद्रीय महामंत्री कामरेड डीसी गोहाई, संयुक्त सचिव कामरेड सागर बेसरा व बसंत टोपनो की देख- रख में सम्पन्न हुई. (नीचे भी पढ़ें)

इस मौके पर महिला समिति की केंद्रीय उपाध्यक्ष सह अधिवक्ता सुतापा सारंगी ने कहा कि महिलाओं के विकास में सबसे बड़ी बाधा उसकी सहनशीलता है. आने वाले दिनों में यह महिला समिति गांव जाकर महिलाओं को संगठित करेगा व उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन व संबंधित विभागों से संवाद करेगी. इस समारोह को केंद्रीय महामंत्री कामरेड डीसी गोराई व संयुक्त सचिव सागर बेसरा ने भी संबोधित किया तथा कहा कि यह महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूक करना. सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष करना समेत महिलाओं के शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार समेत वनों के उत्पाद के संरक्षण व संवर्धन से जुड़ी रोजगार के क्षेत्र में महिलाओं को आगे बढ़ाना है ताकि महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो सके.



