बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के चित्रेश्वर धाम को पश्चिम बंगाल से जोड़ने वाली सड़क वर्षो से जर्जर है. बरसात में इस सड़क पर पैदल चलना भी लोगों के लिए मुश्किल हो जाता है. ग्रामीण इस सड़क की मरम्मत की मांग वर्षों से करते आ रहे हैं. परंतु आज तक इस दिशा में किसी ने भी पहल नहीं किया है जिससे ग्रामीणों में काफी रोष व्याप्त है. ज्ञात हो कि बहरागोड़ा में एनएच 49 से सालझटिया होते हुए पश्चिम बंगाल के मदनशोल गांव से चित्रेश्वर होते हुए पश्चिम बंगाल के भातहंडिया से भी जुड़ जाती है. मदनशोल से भातहंड़िया तक सड़क काफी जर्जर है. (नीचे भी पढ़ें)
सड़क पर कई बड़े-बड़े गड्ढे उभर आए हैं और पत्थर भी उभर आए हैं. सड़क पर लोगों का चलना मुश्किल हो गया है. विद्यार्थी इसी सड़क से गुजर कर विद्यालय जाते हैं. पश्चिम बंगाल से अनेक श्रद्धालु इसी सड़क से होकर चित्रेश्वर धाम में पूजा करने जाते हैं. ज्ञात हो कि विगत सावन माह में स्थानीय विधायक समीर महंती के सौजन्य से सड़क पर डस्ट बिछाया गया था चित्रेश्वर मंदिर कमेटी और यहां के ग्रामीण इस सड़क की मरम्मत की मांग वर्षो से करते आ रहे हैं. सड़क निर्माण नहीं होने से लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है.




