पोटका: कोवाली थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटनाओं से लोगों में चिंता बढ़ गई है. सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने रसूनचोपा पंचायत सचिवालय को निशाना बनाते हुए वहां से इनवर्टर और बैटरी चोरी कर ली. घटना की जानकारी मंगलवार सुबह पंचायत सचिवालय पहुंचने पर हुई.इधर, हल्दीपोखर मुख्य बाजार में भी चोरों ने मोबाइल दुकान को निशाना बनाने का प्रयास किया. अज्ञात चोरों ने संतोष गुप्ता एवं दीपक गुप्ता की मोबाइल दुकान का ताला तोड़ दिया, लेकिन किसी कारणवश दुकान के अंदर से सामान चोरी करने में सफल नहीं हो सके.(नीचे भी पढ़े)
लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र के दुकानदारों और ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर चिंता है. स्थानीय लोगों ने पुलिस से रात के समय गश्ती बढ़ाने तथा चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.








