गालूडीह : घाटशिला प्रखंड के गालूडीह क्षेत्र अंतर्गत पुतरु में एनएचएआई द्वारा टोल प्लाजा निर्माण के दो वर्ष बाद भी 30 रैयतदारों को अधिकृत जमीन का उचित मुआवजा नहीं मिला. मुआवजा को लेकर अब रैयतदारों के सब्र का बांध टूटने लगा है. आर्बिट्रेशन के एक माह बीतने के बाद भी विभागीय स्तर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला. मामले को लेकर पुतरू के रैयतदारों ने नाराजगी प्रकट की. इस संबंध में ग्राम प्रधान मृत्युंजय महतो, रैयतदार चंदन महतो ने कहा की टोल प्लाजा निर्माण के लिए जमीन अधिकृत के दो वर्ष बाद भी विभागीय स्तर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा. अगर जल्द उचित मुआवजा नहीं दिया गया टोल प्लाजा पूर्ण रूप से बंद कर दिया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)
उचित मुआवजा के लिए रैयतदारों को जो भी हद तक जाना होगा यह जाएंगे. मुआवजा रिपोर्ट फैसला रिपोर्ट क्या आ रही विभाग के हाथों में हैं. रैयतदारों ने कहा कि विधायक रामदास सोरेन ने भी सम्मान पूर्वक मुआवजा दिलाने की बात कहीं है. मुआवजा इंतजार है. इसके बाद ही आगे का निर्णय लिया जाएगा. विभाग को जमीन के मुआवजे रिपोर्ट को पहले सार्वजनिक करनी चाहिए. इसका एनएचएआई ने अधिकृत जमीन का एक डिसमिल उपयोग नहीं किया है.



