जादूगोड़ा : कटते जंगल व घटते आजीविका संकट के बीच जलवायु परिवर्तन व पर्यावरण संकट से ग्रामीणों को उबारने को लेकर पर्यावरण चेतना केन्द्र बड़ा सिकदी के निर्देशक सिदेश्वर सरदार बड़ा कदम उठाया है. इधर दो दिवसीय पर्यावरण जागरूकता रैली 29 मार्च को सहार जुड़ी गांव से साइकिल रैली सुबह नौ बजे निकलेगी व छह पंचायत के 42 गांव से गुजरेगी. इसकी जानकारी देते हुए पर्यावरण चेतना केन्द्र के निर्देशक सिदेश्वर सरदार ने कहा कि इस पर्यावरण बचाओ रैली में ग्राम प्रधान व वन सुरक्षा समिति के लोग शिरकत करेंगे. (नीचे भी पढ़ें)
आगामी 29 मार्च से दो दिवसीय पर्यावरण जागरूकता साइकिल रैली की शुरुआत सुबह नौ बजे सहारजुड़ी गांव से निकलेगी. पहले दिन बूटगोंडा, हेसलघुटू, पावड़ाकोचा बलियागोंडा, मोहनाडीह, सालगाडीह, चंदनपुर समेत अन्य गांव में पहुंचेगी. वही दूसरे दिन 30 जनवरी की डोकारसाई, गीतिलडीह, हितबासा, नूतन, चारडीहा, सोनागाड़ा, टागरसाईं, होते हुए संध्या समय 5 बजे पोटका में समापन हो जाएगा.



