जादूगोड़ा :यूसिल कर्मी हरून रशीद की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो जाने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. यूसिल के सुरक्षा गार्डों ने दरवाजा तोड़ कर हारुन सशीद का शव निकाला. शव से दुर्गंध आने लगी थी, जिसके कारण माना जा रहा है कि तीन-चार दिन पहले ही उसकी मौत हुई होगी. दरवाजा तोड़े जाने पर उसका शव बेड पर पड़ी अवस्था में बरामद हुआ. (नीचे भी पढ़ें)
आशंका जताई जा रही है कि हार्ट अटैक या फिर किसी अन्य आकस्मिक कारण से उसकी मौत हुई होगी. फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उसकी मौत पर से पर्दा उठ पाएगा. पुलिस ने शव को बरामद कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.



