जादूगोड़ा : भीषण गर्मी में यूसिल अस्पताल, जादूगोड़ा के मरीजों का हाल बेहाल है. आलम यह है कि डॉक्टर चैंबर, इमरजेंसी में जरूरत से ज्यादा एसी लगे हुए हैं, यूसिल के मरीजों को सुविधा के नाम पर कुछ भी उपलब्ध नहीं है. कंपनी के अस्पताल की हालत यह है कि मरीजों का इलाज क्या करे, खुद बीमार लगता है. (नीचे भी पढ़ें)

अस्पताल के मेल व फीमेल वार्डों में लगे कूलर व एग्जॉस्ट फैन खराब पड़े शोभा की वस्तु बन कर रह गए हैं. अस्पताल के मरीज इस संबंध में कहते हैं कि यूसिल अस्पताल के बेड वर्षों से खराब पड़े हैं, जो लेटते ही एक फीट नीचे चले जाते हैं. अस्पताल में रखी सामग्रियों में जंग लग गई है जो बीमारियों को आमंत्रित करती लगती हैं. (नीचे भी पढ़ें)

अस्पताल में भर्ती मरीजों को दवा तक नहीं मिलती. उन्हें भी दवा बाहर से खरीद कर खानी पड़ती है. बहरहाल देखना यह है कि भारत सरकार के संस्थान यूसिल के अस्पताल की बदहाली कब सुधरती है या भीषण गर्मी में भी यूं ही लोगों की जान लेती रहती है.




