जादूगोड़ा : जादूगोड़ा के डोरकासाई स्थित जेवियर पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को तीन दिवसीय समर कैंप की शुरुआत हुई. इस कैंप में स्कूल के बच्चे बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं. बच्चों ने पहले दिन शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ पूरे उल्लास से विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया एवं मस्ती की. समर कैंप आगामी 14 मई को संपन्न होगा. (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम का उद्घाटन स्कूल की प्राचार्या अंजू दास ने किया. इस मौके पर स्कूल के निदेशक सुनील सिंह ने कहा कि समर कैंप में रबर बैंड, म्यूजिकल चेयर, कुक विदाउट फायर, मेहंदी, ड्रैग विथ पाम एंड फुट, वाल पेंटिग, हिट द बॉटल जैसी प्रतियोगिताओं के जरिए बच्चों ने खूब मस्ती की व कैंप का आनंद लिया.(नीचे भी पढ़ें)
समर कैंप में स्कूल के निदेशक सुनील सिंह, उप निदेशक निभा सिंह, स्कूल की प्राचार्या अंजू दास, उप प्राचार्य राजीव रंजन, धर्मेंद्र कुमार, बबिता सिंह, मीना साहू, विजय नारायण राय, अभिषेक कुमार,अमित कुमार, आनंद कुमार झा, निकुंज हेंब्रम, सीमा दास, सुनीता, शम्पा महतो, खिरोदा साहू, मोनिका गुप्ता समेत स्कूल के पीआरओ यश आदि शामिल रहे.



