जमशेदपुर: सावन माह के शुभ अवसर पर लगातार पांचवें साल मंगलवार 11 अगस्त को साकची बाजार स्थित श्री श्री साकची शिव मंदिर में सुल्तानगंज से आये हुए गंगाजल से भोले बाबा का सहस्त्रघट जलाभिषेक पूजा की गयी. साथ ही 1100 श्रद्धालुओं के बीच निःशुल्क डब्बा में गंगाजल का वितरण किया गया. इसका आयोजन शिव मंदिर कमिटी के लालचंद अग्रवाल एंव बबलु अग्रवाल सपरिवार द्धारा अपने पिता (स्व. विनोद कुमार अग्रवाल) की याद में किया गया. इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में भक्तगण शामिल होकर गंगाजल से भोले बाबा का सहस्त्रघट जलाभिषेक किये. मंगलवार सुबह 10 बजे से शिव पूजन तथा दोपहर एक बजे से सुल्तानगंज से टैंकर में आये हुए 12 हजार लीटर गंगाजल से भोले बाबा का सहस्त्रघट जलाभिषेक किया गया. संध्या 5 बजे से भोले बाबा का विशेष श्रृंगार एवं महाआरती की गयी. (नीचे भी पढ़े)

फूलों की लड़ियों से सजे भोले बाबा का विशेष श्रृंगार श्रद्धालुओं को काफी आकर्षित कर रही थी. इसके बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया गया. मंगलवार को दिन भर ओम नमः शिवाय, जय जय भोलेनाथ, हर हर महादेव के जयघोष से मंदिर गूंजते रहा. इस दौरान मंदिर के आस-पास का क्षेत्र धार्मिक मय हो गया था. मंदिर में दिन भर भक्तों का तांता लगा रहा. पंडित बिपिन के नेतृत्व में शहर के 11 विद्वान पंडितों ने सामूहिक रूप से विधिवत पूजा संपन्न करायी. इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में प्रमुख रूप से अग्रवाल परिवार, साकची शिव मंदिर कमिटी, मंदिर के आस-पास के बाजार के दुकानदारों का महत्वपूर्ण योगदान रहा. इस मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, समाजसेवी सुभाष शाह, ओमप्रकाश रिंगसिया, गिरधारी लाल खेमका, राजेश पसारी, बजरंग लाल अग्रवाल, सांवरमल अग्रवाल, उमेश साह, कमलेश चौधरी, ललित डांगा, संदीप मुरारका, कमल किशोर अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, सन्नी संघी आदि उपस्थित थे.







