जमशेदपुर: लौहनगरी की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था श्री श्री बाल मन्दिर, इस वर्ष अपनी स्वर्ण जयन्ती समारोह मनाएगा. जिसकी भव्य तैयारियां की जा रही है. विदित हो कि 1976 में बाल मंदिर की स्थापना हुई थी, और इस वर्ष सनातन गौरव के 50 वर्ष बाल मंदिर कमिटी बनाएगी. इस बात की जानकारी कमिटी के मुख्य संरक्षक सुमन अग्रवाल ने दी,कमिटी के सन्नी संघी ने बताया की इस वर्ष रामनवमी महोत्सव धूमधाम से बनाने का निर्णय लिया गया है.(नीचे भी पढ़े)

उन्होंने कहा की इस वर्ष 07 दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन होगा. बाल मंदिर के सदस्यों की बैठक साकची में आयोजित हुई, जिसमें उक्त निर्णय लिया गया. उन्होंने बताया की रामनवमी की तैयारियां जोरों से हो रही है. इस बार कई आकर्षण देखने का मौका शहरवासियों को मिलेगा. अयोध्या में जिस प्रकार प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर बना है ठीक उसी प्रकार का प्रारूप साकची झंडा चौक में बनाया जा रहा है एवं भव्य रामलला की प्रतिमा का भी दर्शन जमशेदपुर की जनता कर सकेगी.(नीचे भी पढ़े)

बैठक में मुख्य रूप से सुमन अग्रवाल, निर्मल जालुका, अभिषेक भालोटिया, अमित अग्रवाल, सन्नी संघी, अंकित मोदी, अभिषेक अग्रवाल, बबलु अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, रिंकू जालुका, सतीश शर्मा, कृष्णा अग्रवाल, प्रवीण कुमार, हर्ष अग्रवाल, अमित मोदी, सौरव अग्रवाल, बजरंज अग्रवाल, संतोष पांडेय, नरेश संघी, केदार अग्रवाल, पवन धानुका, मिठू गुप्ता, पुरुषोत्तम समेत कमिटी के कई सदस्य उपस्थित थे.



