
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची बाजार स्थित जलेबी लाईन मे देर रात आग लग गई, जिसमे करीब 10 दुकानें जलकर राख हो गई. साकची बाजार के जलेबी लाइन स्थित हिंदुस्तान आर्ट की दुकान से आग लगनी शुरू हुई जिसने थोड़ी देर में विकराल रूप ले लिया और देखते-देखते आग ने करीब 10 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया.
बताया जाता है कि बाजार में जलाए गए अलाव से आग लगी. बाजार में काफी लोग आग तापते है और फिर आग को छोड़कर चले जाते है जिस कारण आग लगी होगी ऐसा माना जा रहा है.
बाजार के नाईट गार्ड ने तत्काल थाना, दुकानदार और फिर फायर ब्रिगेड को सूचना दी जिसके बाद सरकारी फायर ब्रिगेड, टाटा स्टील और टाटा मोटर्स की करीब 20 दमकलों ने आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की जिसके बाद आग पर सुबह 5 बजे काबू पाया जा सका.
जब इसकी जानकारी दुकान मलिक को मिली तो वो तुरत अपनी दुकानो मे पहुंचे और सामानों को अपनी दुकान से बाहर निकालने लगे. रात करीब 1:00 बजे से लेकर सुबह 5:00 बजे तक आग पर काबू पाया गया. दुकानदारों का यह कहना है कि उनको नुकसान हुआ हैं, वह करोड़ों रुपए के लगभग का नुकसान हुआ है. दुकानों में कॉस्मेटिक आइटम, मेडिकल दुकान और बैंड वाले के भी सामान जलकर राख हो गए.
आग कैसे लगी, अभी तक इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है. दुकानदारों का कहना है की शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य ने आग लगाया है. पुलिस प्रशासन से अभी जानकारी मिली है कि आग लगने का कारण क्या है उसका वह पता कर रही हैं.






