
जमशेदपुर : सरायकेला खरसावां जिला और जमशेदपुर को जोड़ने वाली खरकाई नदी पर बने पुल से देर शाम एक युवक ने छलांग लगा दी. उधर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना सिटी पेट्रोलिंग को दी. वही सिटी पेट्रोलिंग में मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से युवक को नदी से बाहर निकाला. युवक की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है. उसके शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें भी आई है.
युवक आदित्यपुर के आसपास का ही रहने वाला बताया जा रहा है. युवक के पास मौजूद मोबाइल फोन से पुलिस ने परिवार वालों को इसकी सूचना दे दी. वही स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आनन-फानन में युवक को एमजीएम अस्पताल भिजवाया. समाचार लिखे जाने तक युवक की स्थिति नाजुक बनी हुई है. गौरतलब है कि पिछले 1 महीने के भीतर आदित्यपुर खरकाई पुल से कूदकर आत्महत्या किए जाने का या आत्महत्या का प्रयास का यह तीसरा मामला है.




