जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस स्थित खालसा उच्च विद्यालय में शुक्रवार को कक्षा दसवीं (मैट्रिक) के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का आयोजन विद्यालय प्रांगण में किया गया. इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई और उन्हें जीवन के अगले पड़ाव के लिए प्रेरित किया गया. विद्यालय के सचिव महोदय द्वारा बच्चों को संबोधित करते हुए कहा गया की अनुशासन और कड़ी मेहनत ही सफलता की कुंजी है उन्होंने बच्चों को विद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया. विद्यालय प्रबंधन की ओर से बच्चों के उज्जवल भविष्य की शुभकामना के साथ-साथ उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम में मिस फेयरवेल सुहाना, मिस्टर फेयरवेल पीयूष कुमार, ह्यूमन गूगल अवार्ड सत्यम कुमार सिंह तथा रणदीप कुमार महतो, सर्वश्रेष्ठ श्रोता पुरस्कार दीपक कुमार ठाकुर तथा कोमल कुमारी, कॉन्फिडेंस आइकन अवार्ड मुस्कान कुमारी तथा करण कुमार, क्रिएटिव माइंड पुरस्कार मुस्कान कुमारी तथा राजू, हेल्पिंग हैंड पुरस्कार विवेक महतो और प्रतिज्ञा मुख, नीट एंड क्लीन अवार्ड अर्जुन कुमार और रितिका कुमारी, स्पोर्ट्स स्टार अवार्ड जसप्रीत कौर और आरुष कुमार राउत, सर्वश्रेष्ठ उपस्थित पुरस्कार मानसी कुमारी तथा सुहाना, स्वर्ण हृदय पुरस्कार मंगली कुमारी, सर्वश्रेष्ठ स्टडी अवार्ड सिद्धार्थ कुमार ठाकुर तथा सुहाना को प्रदान किया गया. (नीचे भी पढे़ं)
गरिमापूर्ण में उपस्थित : इस कार्यक्रम में गुरुद्वारा तथा विद्यालय प्रबंध समिति के सभी गणमान्य सदस्य शामिल हुए, जिन्होंने बच्चों को मार्गदर्शन दिया. कार्यकारी अध्यक्ष सरदार हरभजन सिंह, विद्यालय सचिव सरदार सुखपाल सिंह, विद्यालय सह-सचिव सरदार सतवीर सिंह सुमो, सरदार रविंदर सिंह गिल तथा विद्यालय निरीक्षक सरदार दलविंदर सिंह, सरदार जोग सिंह, सरदार गुरदयाल सिंह, हाई स्कूल प्रधानाध्यापिका रोशनी कुमारी, खालसा मिडिल स्कूल प्रधानाध्यापक संजय कुमार सिंह.
बर्मामाइंस गुरुद्वारे में माथा टेका और किया अरदास : कार्यक्रम की शुरुआत आध्यात्मिक वातावरण में हुआ. विद्यालय के सभी छात्र – छात्राएं, शिक्षक तथा प्रबंध समिति के अध्यक्ष तथा सचिव तथा सभी सदस्य इस विदाई समारोह में उपस्थित थे. सभी बच्चों ने श्रद्धा से गुरुद्वारा में माथा टेका, अरदास किया. गुरु घर में बच्चों ने अपनी बोर्ड परीक्षा में सफलता और अपने उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद मांगा.



