
जमशेदपुर:जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत जवाहरनगर रोड नंबर आठ में गोली चलने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गोली सोहेल खान के अवैध हथियार से शहनवाज पर चली थी. हालांकि पुलिस ने अभी तक पूरी तरह से इसकी पुष्टि नहीं की है. इधर घटना में घायल साजिद का इलाज टीएमएच में चल रहा है. ऑपरेशन के बाद उसके शरीर में लगी गोली को निकाल लिया गया है. मानगो थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि सोहेल खान, शहनवाज और साजिद जवाहरनगर रोड नंबर आठ में खड़े हुए थे. इसी बीच सोहेल ने अपने पास रखा हथियार निकाला. हथियार देखने के क्रम में शहनवाज से ट्रिगर दब गया जिससे निकली गोली साजिद के हाथ में लगते हुए पंजड़े में जा धसी. इधर घटना के बाद दोनों साजिद को छोड़कर मौके से फरार हो गए. फिलहाल पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.




