
जमशेदपुर : सिखों के सर्वोच्च धार्मिक पीठ श्री अकाल तख्त साहिब अमृतसर के नए जत्थेदार बनने पर सिंह साहब ज्ञानी रघबीर सिंह को बारीडीह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान एवं राष्ट्रीय सनातनी सिख सभा के संयोजक सरदार कुलविंदर सिंह ने बधाई दी है. कुलविंदर सिंह के अनुसार नए जत्थेदार सिंह साहब को श्री दरबार साहिब हरमंदिर का कार्यवाहक हेड ग्रंथी की भी जिम्मेदारी मिली है. कुलविंदर सिंह ने उम्मीद जताई है कि भारत के साथ ही वैश्विक स्तर पर परस्पर धार्मिक सामाजिक समरसता सहयोग प्रेम की भावना को मजबूत करेंगे. (नीचे भी पढ़ें)
कुलविंदर सिंह सिंह साहब ज्ञानी हरप्रीत सिंह के प्रति भी आभार जताया है कि उन्होंने एसजीपीसी के आग्रह को स्वीकार करते हुए तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार बने रहने का फैसला किया है. वही दरबार साहिब के ग्रंथी सिंह साहिब ज्ञानी सुल्तान सिंह को तख्त श्री केशगढ़ साहिब का नया जत्थेदार बनाए जाने पर भी एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी के प्रति आभार जताया है. कुलविंदर सिंह ने उम्मीद जताई है कि आप तीनों जत्थेदार मिलकर तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब के नए जत्थेदार का चयन सर्वसम्मति से कर के कौम में एकता की नई शुरुआत करेंगे. (नीचे भी पढ़ें)

जत्थेदार की गरिमामयी अगुवाई में सिख कौम देश-विदेश में होगी और समृद्ध: भगवान सिंह
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (एसजीपीसी) द्वारा शुक्रवार को ज्ञानी रघुवीर सिंह को अकाल तख्त का नया जत्थेदार नियुक्त किए जाने पर सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने हर्ष व्यक्त कर उन्हे बधाई प्रेषित करते हुए कहा है कि ज्ञानी जी की गरिमामयी अगुवाई में सिख कौम की देश-विदेश चढ़दीकला रहेगी. शुक्रवार को सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) कार्यालय से बयान जारी करते हुए प्रधान भगवान सिंह ने कहा की ज्ञानी रघुवीर सिंह के नेतृत्व में सिख कौम नये आयाम तय करेगी. सरदार भगवान सिंह ने तत्कालीन जत्थेदार, अकाल तख्त ज्ञानी हरप्रीत सिंह को तख्त दमदमा साहिब के जत्थेदार की सेवा मिलने पर उन्हें भी बधाई दी है. सचखंड हरमंदिर साहिब अमृतसर के ग्रंथी ज्ञानी सुल्तान सिंह को महान तख्त केशगढ़ साहिब आनंदपुर का जत्थेदार बनने पर उन्हे भी सरदार भगवान सिंह व चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह और गुरमीत सिंह तोते ने बधाई दी है. सीजीपीसी के चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह और गुरमीत सिंह तोते ने विश्वास जताते हुए कहा है कि तीनों तख्त के नवनियुक्त जत्थेदार साथ मिलकर सिख कौम कि चढ़दीकला और समृद्धि के लिए काम करेंगे. गौरतलब है कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी
(एसजीपीसी) को सिखों का ‘मिनी संसद’ कहा जाता है और सिख पंथ की सुप्रीम पंथिक बॉडी होने के नाते सिख धर्म संबंधित सभी फैसले यहीं से लिए जाते हैं.



