• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, June 18, 2026
33 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur sikh samaj- ऐसी मरनी जो मरे, बहुरि न मरना होय …, साकची गुरुद्वारा साहिब में श्रद्धाभाव से मनाया गया शहीदी दिहाड़ा, संगत की सेवा के लिए लगी मीठे जल की छबील

jamshedpur sikh samaj- ऐसी मरनी जो मरे, बहुरि न मरना होय …, साकची गुरुद्वारा साहिब में श्रद्धाभाव से मनाया गया शहीदी दिहाड़ा, संगत की सेवा के लिए लगी मीठे जल की छबील
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर:सिखों के पांचवें गुरु, शहीदों के सरताज श्री गुरु अर्जुन देव जी महाराज का पावन शहीदी दिहाड़ा गुरुवार को साकची गुरुद्वारा साहिब में अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और गुरमत वातावरण के बीच मनाया गया. शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में साकची गुरुद्वारा परिसर में संगत की सेवा हेतु चने का प्रसाद एवं मीठे जल की छबील लगाई गई. भीषण गर्मी के बीच राहगीरों और श्रद्धालुओं को शीतल जल वितरित कर गुरु साहिब की शहादत को नमन किया गया.दिहाड़े की शुरुआत श्री अखंड पाठ साहिब की समाप्ति उपरांत श्रद्धापूर्वक भोग डालने के साथ हुई. इसके बाद सजे दीवान में गुरुबाणी की मधुर स्वर लहरियों ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक रस से सराबोर कर दिया. सुखमणि साहिब कीर्तनी जत्था, सिख स्त्री सत्संग सभा साकची, बीबी इंद्रप्रीत कौर तथा बीबी निर्मल कौर ने गुरु महिमा का गुणगान करते हुए गुरुबाणी शबदों का गायन किया.(नीचे भी पढ़े)

ADVERTISEMENT

गुरुद्वारा साहिब साकची के हजूरी रागी भाई साहिब भाई नारायण सिंह ने भावपूर्ण शैली में गुरुबाणी का कीर्तन करते हुए “कबीरा मरता मरता जग मुआ, मरि भी न जाने कोय. ऐसी मरनी जो मरे, बहुरि न मरना होय” शबद का गायन किया.मुख्य ग्रंथी भाई साहिब भाई अमृतपाल सिंह मन्नन ने अपने प्रवचन में श्री गुरु अर्जुन देव जी महाराज की शहीदी गाथा का विस्तार से वर्णन करते हुए कहा कि बलिदान शब्द हमारे गुरुओं के लिए नहीं उपयोग किया जा सकता है क्योंकि उन्होंने शहीदी प्राप्त की है जिसका बलिदान होता है उसे बिना पूछे ही उसकी गर्दन अलग कर दी जाती है परन्तु हमारे गुरुओं से बहुत सी शर्तें हैं मनवाने की कोशिश की गई धर्म परिवर्तन के अलावा अन्य कई वस्तुओं का लालच दिया गया पर उन्होंने मानवता की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने का निर्णय लिया परंतु वह किसी के आगे नहीं झुके इसलिए इसे शहीदी कहते हैं ना की बलिदान. (नीचे भी पढ़े)

उन्होंने कहा कि तपते तवे पर बैठकर और उबलती रेत सहकर भी गुरु साहिब ने “तेरा किया मीठा लागे” का संदेश देकर पूरी मानवता को धैर्य, सहनशीलता और प्रभु-भक्ति की अद्भुत मिसाल दी. अंत में सरबत के भले की अरदास ज्ञानी जरनैल सिंह जी ने की.इससे पूर्व बुधवार को सुखमणि साहिब कीर्तनी जत्था की बीबियों ने प्रधान राज कौर के नेतृत्व में श्री गुरु अर्जुन देव जी महाराज की पावन शहीदी को समर्पित पिछले 40 दिनों से चल रहे श्री सुखमणि साहिब पाठ के क्रम का श्रद्धापूर्वक समापन किया. इस दौरान गुरुद्वारा साहिब का वातावरण लगातार गुरुबाणी के पाठ, सिमरन और कीर्तन से गुंजायमान रहा. समापन अवसर पर संगत ने अरदास कर समस्त मानवता के कल्याण, विश्व शांति और आपसी भाईचारे की कामना की. इस अवसर पर बड़ी संख्या में संगत ने गुरु चरणों में नतमस्तक होकर महान शहीद गुरु साहिब के अद्वितीय बलिदान को स्मरण किया तथा उनके बताए सत्य, सेवा और समर्पण के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

Jamshedpur mango police success : मानगो पुलिस ने आभूषण दुकान में हुई चोरी की घटना का किया खुलासा, खरीददार समेत 6 आरोपी गिरफ्तार
खबर

Jamshedpur mango police success : मानगो पुलिस ने आभूषण दुकान में हुई चोरी की घटना का किया खुलासा, खरीददार समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

June 18, 2026
Jharkhand rajyasabha member meets cm : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने की मुलाकात, दिखायी एकजुटता
खबर

Jharkhand rajyasabha member meets cm : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने की मुलाकात, दिखायी एकजुटता

June 18, 2026
jamshedpur bjp- राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवानी की जीत झारखंड के लिए शुभ संकेत : अनिल मोदी
खबर

jamshedpur bjp- राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवानी की जीत झारखंड के लिए शुभ संकेत : अनिल मोदी

June 18, 2026
Next Post
Jamshedpur Red Cross- साकची रेड क्रॉस भवन में 50 टीबी मरीजों के बीच मासिक पोषण किट का किया गया वितरण

Jamshedpur Red Cross- साकची रेड क्रॉस भवन में 50 टीबी मरीजों के बीच मासिक पोषण किट का किया गया वितरण

Jamshedpur pratibha samman samaroh-बागबेड़ा में बिहार विभूति डॉ. अनुग्रह नारायण सिंह की जयंती पर ‘जयंती सह प्रतिभा सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन, मेधावी छात्र हुए सम्मानित

Jamshedpur pratibha samman samaroh-बागबेड़ा में बिहार विभूति डॉ. अनुग्रह नारायण सिंह की जयंती पर 'जयंती सह प्रतिभा सम्मान समारोह' का भव्य आयोजन, मेधावी छात्र हुए सम्मानित

jamshedpur bistupur ram mandir : बिष्टुपुर के आंध्र भक्त श्री राम मंदिरम में नवग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य समापन, भक्तिमय रहा माहौल

jamshedpur bistupur ram mandir : बिष्टुपुर के आंध्र भक्त श्री राम मंदिरम में नवग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य समापन, भक्तिमय रहा माहौल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल और टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री के बीच ठनी, एनएस ग्रेड के डीए प्रति प्वाइंट को लेकर तनातनी के बाद मीटिंग समाप्त

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur mango police success : मानगो पुलिस ने आभूषण दुकान में हुई चोरी की घटना का किया खुलासा, खरीददार समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

Jharkhand rajyasabha member meets cm : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने की मुलाकात, दिखायी एकजुटता

jamshedpur bjp- राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवानी की जीत झारखंड के लिए शुभ संकेत : अनिल मोदी

jamshedpur bistupur ram mandir : बिष्टुपुर के आंध्र भक्त श्री राम मंदिरम में नवग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य समापन, भक्तिमय रहा माहौल

Jamshedpur pratibha samman samaroh-बागबेड़ा में बिहार विभूति डॉ. अनुग्रह नारायण सिंह की जयंती पर ‘जयंती सह प्रतिभा सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन, मेधावी छात्र हुए सम्मानित

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur mango police success : मानगो पुलिस ने आभूषण दुकान में हुई चोरी की घटना का किया खुलासा, खरीददार समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

Jharkhand rajyasabha member meets cm : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने की मुलाकात, दिखायी एकजुटता

jamshedpur bjp- राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवानी की जीत झारखंड के लिए शुभ संकेत : अनिल मोदी

jamshedpur bistupur ram mandir : बिष्टुपुर के आंध्र भक्त श्री राम मंदिरम में नवग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य समापन, भक्तिमय रहा माहौल

Jamshedpur pratibha samman samaroh-बागबेड़ा में बिहार विभूति डॉ. अनुग्रह नारायण सिंह की जयंती पर ‘जयंती सह प्रतिभा सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन, मेधावी छात्र हुए सम्मानित

Jamshedpur Red Cross- साकची रेड क्रॉस भवन में 50 टीबी मरीजों के बीच मासिक पोषण किट का किया गया वितरण

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News