जमशेदपुर: जमशेदपुर के जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज के द्वारा पश्चिम कीताडीह पंचायत स्थित मुईगुट्टू प्राथमिक विद्यालय के सामने ग्रामीणों एवं स्कूल के बच्चों के लिए पेयजल व्यवस्था के लिए
सोलर जलमीनार का मोटर पम्प सेट (तार, पाइप, मोटर, पैनल बाक्स) अपने निजी खर्च पर लगाया गया. (नीचे भी पढ़े)
कुछ दिनों पूर्व अज्ञात बदमाशों के द्वारा मोटर, तार और पाइप चोरी कर ली गयी थी. ग्रामीणों की पेयजल की समस्या को देखते हुए जिप उपाध्यक्ष के द्वारा उक्त कार्य को किया गया. इस दौरान ग्रामीणों ने उनका आभार व्यक्त किया. इस अवसर पर काफी संख्या ग्रामीण मौजूद थे.







