
जमशेदपुर : भले जमशेदपुर पुलिस ने बीते 31 जुलाई को सोनारी थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाली मरीन ड्राइव के किनारे की झाड़ियों से मिले 5 वर्षीय मासूम हत्याकांड के मामले में खुलासा करते हुए मासूम के सौतेले बाप को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, लेकिन मासूम के नानाब नानी और मां के साथ शहर वासियों को पुलिस के खुलासे पर यकीन नहीं हो रहा है. नाना- नानी और मां के साथ शहर यह जानना चाहता है, कि आखिर मासूम की हत्या उसके सौतेले बाप ने क्यों की. सोमवार को शहर की सामाजिक संस्था ने जिला पुलिस मुख्यालय पहुंची.
आरोपी बाप के साथ मां, परिवार पुलिस और मीडिया के समक्ष पूछताछ किए जाने की मांग उठाई है. सामाजिक संस्था का कहना है कि भले ही सरकार पोस्को एक्ट को सख्त कानून मानती है, लेकिन उस कानून के तहत आरोपी को सजा समय पर नहीं मिल पाती है, और मामला सालों साल खींचता चला जाता है, सामाजिक संस्थाओं का कहना है कि इस मामले में भी पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर सौतेले बाप को जेल भेजा गया है. इन्हें आशंका है, कि कानून की पेचीदगियों का लाभ उठाकर हत्यारा बाप सलाखों से बाहर आ जाएगा. उन्होंने मांग की है, कि पुलिस इसका खुलासा करे, कि आखिर हत्या क्यों की गई है. और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं.






