जमशेदपुर : बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर-4 निवासी सुनील कुमार (35) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. मिली जानकारी के अनुसार सुनील कुमार टेल्को कंपनी में कार्यरत था और जनवरी महीने में ही वह स्थायी कर्मचारी बना था. बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात वह नशे की हालत में ड्यूटी से घर पहुंचा था. घर पहुंचने के बाद वह सीधे अपने कमरे में चला गया. देर रात उसकी पत्नी खाना खाने के लिए बुलाने पहुंची, लेकिन कमरे का दरवाजा नहीं खुला. पत्नी ने सोचा कि वह सो गया होगा. (नीचे भी पढ़ें)

शनिवार सुबह जब पत्नी दोबारा कमरे के बाहर पहुंची और काफी आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो उसे अनहोनी की आशंका हुई. इसके बाद पड़ोसियों को बुलाया गया. स्थानीय लोगों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़ा गया. अंदर का दृश्य देख सभी स्तब्ध रह गए. सुनील कुमार का शव कमरे में पंखे से लटका हुआ था. घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी. पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. परिजनों के अनुसार मृतक का एक बच्चा







