जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र स्टेशन रोड में एक किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना बीती देर शाम (रविवार) की है. सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों ने सौंप दिया गया. मृतका की पहचान वैष्णवी जायसवाल (16) के रूप में हुई है. घटना के वक्त घर पर केवल उसका छोटा भाई था. वैष्णवी की मां और पिताजी मंदिर गये थे. उसने अपने छोटे भाई से स्कूटी की चाबी मांगी नहीं देने पर वह तनाव में आकर कमरे में अपने आप को बंद कर ली. बहुत देर बीत जाने के बाद जब वह कमरें से बाहर नहीं निकली तो भाई ने दरवाजा खटकाया. फिर उसने इसकी जानकारी परिजनों को दी. (नीचे भी पढ़ें)
परिजन मौके पर पहुंचे और पड़ोसियों के सहयोग से कमरें का दरवाजा तोड़वाला. जहां उनकी बेटी फंदे से लटकी मिली. वैष्णवी बिष्टुपुर में प्रेरणा क्लासेस जाती थी. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.




