
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना अंतर्गत लाल बाबा फाउंड्री स्थित विप्रो के वेयर हाउस में शनिवार सुबह एक शव पाया गया. मृतक को पहचान आंध्र प्रदेश निवासी शेख अजहर (40) के रूप में की गई. अजहर ट्रक चालक है और सामान लेकर शहर आया था. शुक्रवार सुबह शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर एमजीएम के शव गृह में रखवा दिया. पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी है. परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. जानकारी देते हुए थाना प्रभारी राजू ने बताया कि सुबह स्थानीय लोगों ने फोन पर सूचना दी थी. प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि सामान अनलोड करने के बाद वह चाय पीने लगा. थोड़ी देर बाद ही उसकी मौत हो गई. संभवतः अजहर की मौत हार्ट अटैक से हुई है.






