

जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थाना अंतर्गत टेल्को कॉलोनी रोड नंबर 7 स्थित क्वार्टर नंबर के-2/10 निवासी 51 वर्षीय जगजीत सिंह (सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जगजीत सिंह टाटा मोटर्स में एचवीटीएल के कर्मचारी थे. घटना की सूचना जगजीत की बेटी सिमरन को तब हुई जब बुधवार सुबह वे उनके कमरे में गई. उन्होंने पाया कि जगजीत ने फांसी लगा ली है. इधर घटना की सूचना टेल्को पुलिस को दी गई. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारा. शव की जांच करने पर उनके पेट में सुसाइड नोट चिपका हुआ पाया जिसमे उन्होंने लिखा है कि उनके डिपार्टमेंट के सुपरवाइजर विनय कुमार ने उनके पेट में मुक्का मारा था जिससे उनके पेट में हुए ऑपरेशन में चोट दर्द हो रहा था. इस दर्द से वह परेशान थे. (नीचे देखे वीडियो और पूरी खबर)
उन्होंने पुलिस ने विनय कुमार पर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना के संबंध में मृतक के पिता संतोख सिंह ने बताया कि 3 साल पहले जगजीत एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था. उसके पेट और सिर में गंभीर चोटें आई थी. पेट में आज भी घाव है. इसी बीच वह काम पर भी जाता था. सुसाइड नोट के अनुसार वह विनय कुमार नामक कर्मचारी से प्रताड़ित था. जिससे तंग आकर उसने आत्महत्या की है. वह अपने पीछे दो बेटी और पत्नी को छोड़ गया है. इधर पुलिस मामले को रफा दफा करने के प्रयास में है.





