
जमशेदपुर: सरायकेला खरसावां जिले के कपाली ओपी अंतर्गत ताजनगर से गायब सफिया परवीन को उसके परिजनों ने डिमना रोड में सुभाष कॉलोनी निवासी सत्यम कुमार ओझा के साथ पकड़ लिया. युवती के परिजन दोनो को उलीडीह थाना ले गए ,जहां दोनो ने पुलिस को बताया कि उन्होंने मंदिर में शादी कर ली है. मामले को लेकर सत्यम ने बताया कि एक साल पहले दोनो की मुलाकात वर्कर्स कॉलेज में हुई थी, जहां दोनों के बीच प्यार हो गया. 13 जुलाई को उसने साफिया को अपने साथ घर से भगा लिया. वहां से दोनो भाग कर सरायकेला गए जहां से दिन रुकने के बाद टाटानगर स्टेशन के पास भटकते रहे. फिर एक दिन वहां लॉज में रहे. दोनो ने शीतला मंदिर में शादी कर ली. अब थाना में युवती के परिजन धर्म परिवर्तन करने पर ही शादी करने की बात कह रहे है. वहीं साफिया का कहना है कि दोनो ने मंदिर में शादी कर ली है और अब वह सत्यम के साथ रहना चाहती है.



