
जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के प्रधान टोला में रविवार की रात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया. चोर घर का ताला तोड़कर घर में घुसे और वहां मौजूद एलईडी टीवी, होम थिएटर, अलमारी में रखे 10 हजार नकद समेत अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया. जानकारी के अनुसार, चोरी की यह घटना प्रधान टोला के रहने वाले विनोद दास के घर में घटी. (नीचे देखे पूरी खबर)

विनोद दास अपने परिवार के साथ बीते कुछ दिनों से टेल्को स्थित अपने दूसरे घर में रह रहे थे, क्योंकि उनके प्रधान टोला स्थित घर की बिजली कटी हुई थी सोमवार की सुबह जब वे अपने बच्चों की स्कूल की तैयारी के सिलसिले में घर लौटे, तो देखा कि मुख्य दरवाजा टूटा हुआ है और घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा है जांच करने पर कई कीमती सामान गायब मिले. (नीचे देखे पूरी खबर)

उन्होंने तत्काल इसकी सूचना परसुडीह थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने की कोशिश कर रही है और चोरी की इस वारदात से जुड़ी हर कड़ी को खंगालने में जुटी है. वहीं, स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर डर और आक्रोश का माहौल है.




