जमशेदपुर: जमशेदपुर के टेल्को थाना अंतर्गत खड़ंगाझार राधिका नगर में गुरुवार की सुबह एक घर में लैपटॉप चोरी करते हुए एक महिला को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया.जानकारी के मुताबिक, अरविंद सहाय के घर में महिला चोरी की नीयत से घुसी थी. इसी दौरान घर वालों और आसपास के लोगों की नजर उस पर पड़ गई, जिसके बाद लोगों ने उसे पकड़ लिया. बताया जा रहा है कि महिला के साथ उसके दो बच्चे भी मौजूद थे.(नीचे भी पढ़े)

घटना की सूचना मिलते ही टेल्को थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को हिरासत में लेकर थाना ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में इस तरह की चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है. लोगों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में गश्ती बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है.







