जमशेदपुर: जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत इंद्रा टावर मुंगी पाड़ा निकासी केदार साव के घर के बाहर खड़ी बाइक को अज्ञात चोरो द्वारा चोरी कर ली. इस संबंध मे केदार साव ने सीतारामडेरा थाना में एक मामला दर्ज कराया है. पीड़ित केदार साव के अनुसार 24 मार्च की रात करीब 11 बजे उन्होंने अपनी एक्टिवा स्कूटी घर के बाहर खड़ी की थी. (नीचे भी पढ़े)
अगले दिन सुबह सात बजे बाहर निकले तो देखा की स्कूटी वहां पर नहीं है. आस पास के लोगों से पूछताछ की और काफी खोजबीन भी किया लेकिन कुछ पता नहीं चला. चोरी गयी स्कूटी पत्नी कंचन देवी केनाम से पंजीकृत है. बाजार में उसकी कीमत करीब 70 हजार रुपये है. इसके बाद पीड़ित केदार साव ने सीताराम डेरा थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.



