जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत अमृता मेगा मार्ट नामक ग्रोसरी दुकान में बीती रात चोर ने धावा बोल कर लाखों रुपये के सामानों के साथ ही सोने चांदी के सिक्कों और नगद पर भी हाथ साफ कर लिया. हालांकि चोर की पूरी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. दुकान की छत को पहले चोर ने काटा. उसके बाद फाल्स सीलिंग को काटकर वह दुकान में घुस गया. (नीचे भी पढ़ें व वीडियो देखें)
रात के लगभग 2 बजे इस चोरी के घटना को चोर ने अंजाम दिया. दुकान के तमाम महंगे समान समेत गल्ले में रखे कैश एवं देवताओं के चित्र अंकित वाले सोने-चांदी के सिक्कों पर भी चोर ने अपना हाथ साफ कर लिया. दुकान की संचलिका के अनुसार लगभग दो लाख रुपये के सामानों की चोरी हुई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.







