जमशेदपुर : सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन की ओर से संस्थान के मानस सभागार में आयोजित समारोह में नगर की कवयित्री रीना सिन्हा ‘सलोनी’ के काव्य संग्रह ‘एक दिन अचानक’ का लोकार्पण हुआ. मुख्य अतिथि, रांची से पधारे वरीय साहित्यकार डॉ मयंक मुरारी के साथ अन्य अतिथियों ने पुस्तक का विधिवत् लोकार्पण किया. (नीचे भी पढ़ें)

इससे पूर्व दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ समारोह की शुरुआत हुई, जिसके पश्चात तुलसी भवन के मानद महासचिव डॉ प्रसेनजित तिवारी ने आगत अतिथियों का स्वागत किया. माधवी उपाध्याय ने लोकार्पित पुस्तक पर पाठकीय विचार प्रस्तुत किये. ब्रजेंद्रनाथ मिश्र ने कवयित्री रीना सिन्हा ‘सलोनी’ का साहित्यिक परिचय प्रस्तुत किया, जबकि वीणा पाण्डेय भारती के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ. इस अवसर पर मुख्य रूप से अशोक पाठक स्नेही, बसंत जमशेदपुरी, हरिहर राय चौहान, शिवनंदन सिंह, कैलाश नाथ शर्मा ‘गाजीपुरी’, राजेन्द्र राज, शैलेन्द्र पाण्डेय शैल, पूनम शर्मा स्नेहिल, जीतेश तिवारी, नीलिमा पाण्डेय, हरि मित्तल, बलविन्दर सिंह, ममता कर्ण, प्रसन्न वदन मेहता, सविता सिंह मीरा, निवेदिता श्रीवास्तव, छाया प्रसाद, लक्ष्मी सिंह रुबी, डॉ संध्या सिन्हा, राजेन्द्र सिंह, सोनी सुगंधा, विन्ध्यवासिनी तिवारी, संगीता मिश्रा, सुदीप्ता जेठी राउत, मुकेश रंजन सहित अनेक साहित्यकार एवं नगर के प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे.



